मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम के जोन 1 ने आज 3 बड़े बकायादारों के संस्थानों पर ताला जड़ दिया। इन तीनों से 30 लाख 78 हजार 289 रुपये लेना बकाया है।
भनपुरी रिंग रोड 2 से लगे यति यतनलाल वार्ड में जगदीश कुमार पटेल, नरसिंग भाई पटेल एवं नारायण भाई पटेल के प्रतिष्ठानों पर लाखों की यह राशि बकाया थी। जोन 1 कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन, उप अभियंता अंकिता सोनवर्षा, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा, संतोष साहू एवं अरविन्द छेदइया की मौजूदगी में सीलबंदी की यह कार्यवाही हुई।

