मालवीय रोड, जी.ई. रोड एवं के.के. रोड को ”नो-वेंडिंग” और ”नो-पार्किंग” जोन घोषित करने का निर्णय ऐतिहासिक- चेम्बर

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला द्वारा राजधानी रायपुर के व्यस्ततम व्यापारिक क्षेत्रों में से मालवीय रोड, जी.ई. रोड और के.के. रोड को को ”नो-वेंडिंग” और ”नो-पार्किंग” जोन घोषित करने का निर्णय ऐतिहासिक है।

सतीश थौरानी नेे एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि विगत 28 जनवरी को चेम्बर भवन में चेम्बर के पदाधिकारियों, नगर निगम और पुलिस प्रशासन के उच्च अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई गई थी। इस बैठक में मालवीय रोड के व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए प्रशासन से मांग की गई थी कि फुटपाथों से अवैध कब्जा हटाया जाए। बाजार को सुव्यवस्थित करने के लिए इसे ”नो वेंडर जोन” बनाया जाए। मालवीय रोड शारदा चौक व्यापारी संघ के अध्यक्ष एवं चेम्बर अनुशासन समिति सदस्य तरल मोदी तथा संघ के महामंत्री एवं चेम्बर कार्यकारी अध्यक्ष राजेश वासवानी ने एक औपचारिक पत्र के माध्यम से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज को आवेदन देकर मालवीय रोड की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था और फुटपाथ पर बढ़ते अतिक्रमण के विरुद्ध ”नो वेंडर जोन” बनाने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की थी। चेम्बर की इस मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने नई कार्य योजना लागू की है जिसके तहत मालवीय रोड, जी.ई. रोड और के.के. रोड पर अब ठेले-गुमटी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। प्रमुख तिराहों और चौराहों से 50 मीटर की दूरी तक नो-पार्किंग जोन सख्ती से लागू होगा। रिंग रोड-1 पर अवैध पार्किंग के खिलाफ रोजाना विशेष अभियान चलाया जाएगा। शहर के 18 प्रमुख चौराहों को ”लेफ्ट फ्री” किया जाएगा, जिससे ग्राहकों और व्यापारियों को आवागमन में सुगमता होगी।

सतीश थौरानी ने कहा कि प्रशासन का यह निर्णय न केवल बाजार की रौनक वापस लाएगा, बल्कि व्यापार में भी वृद्धि होगी। हम प्रशासन को इस कदम के लिए धन्यवाद देते हैं और पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *