0 जोन 8 की कार्यवाही
मिसाल न्यूज़
रायपुर। कबीर नगर स्थित अविनाश आशियाना 750 फ्लैट अपार्टमेंट द्वारा अंतिम नोटिस के बाद भी 9 लाख 95 हजार 6 रू. का बकाया संपत्ति कर अदा नहीं किये जाने पर आज नगर निगम ने वहां का नल कनेक्शन काट दिया। इसके अलावा पार्थिवी, केपीएस, शिवम स्कूल आदि बड़े बकायादारों को बकाया संपत्ति कर अदा करने नहीं करने पर तालाबंदी की वार्निंग दी गई है। नगर निगम की जोन 8 जोन कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के निर्देशानुसार सहायक राजस्व अधिकारी महादेव रक्सेल के मार्ग निर्देशन में आज अविनाश आशियाना 750 फ्लैट अपार्टमेंट का नल काटा गया।

