दिल्ली में सिक्ख विद्यार्थियों को आईएस परीक्षा की कोचिंग व निवास हेतु एसजीपीसी देगा सुविधाएं

रायपुर।  सिक्ख धर्मिक मामलों की सर्वोच्च संस्था शिरोमणी गुरुव्दारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) अब दिल्ली में सिक्ख विद्यार्थियों के आईएएस परीक्षा के लिए दी जाने वाली कोचिंग से संबंधित सभी व्यवस्था करेगा। यह बात कल एसजीपीसी के अध्यक्ष सरदार हरजिन्दर सिंह धामी ने रावांभाठा में गुरुव्दारा श्री गुरु नानक साहिब रायपुर के उद्घाटन के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा दिए गया यह प्रस्ताव काफी अच्छा है और एसजीपीसी की बैठक में प्रस्ताव पारित सिक्ख विद्यार्थियों के लिए दिल्ली में अच्छी कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।

कल रायपुर पहुंचने के बाद सरदार धामी ने होटल बेबीलॉन में रायपुर के विभिन्न गुरुव्दारा कमटियों के प्रधान और विभिन्न सिक्ख संगठनों के साथ बैठक कर चर्चा की। जिसमें छत्तीसगढ़ सिक्ख ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन के संयोजक सरदार जी.एस. बॉम्बरा और कार्यकारी अध्यक्ष रिटायर्ड प्रिसिंपल प्रोफेसर (डॉ.) बी.एस छाबड़ा ने एसोसिएशन द्वारा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के अध्यक्ष सरदार धामी जी से आग्रह किया चूंकि दिल्ली सिविल सेवा सर्विस की पढ़ाई का एक बड़ा केन्द्र बन गया है। इसीलिए चंडीगढ़ के अतिरिक्त दिल्ली में भी सिक्ख विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा केन्द्र स्थापित किया जाए जहां आईएएस की प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा (मेन्स) और साक्षात्कार ( इन्टरव्यूह) के लिए कौचिंग व तैयारी निःशुल्क कराई जा सके। सरदार धामी ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति जताते हुए कमेटी की अगली कार्यकारणी की बैठक में इस पर प्रस्ताव रख कर एक बेहतर व्यवस्था करेगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *