डी.ए. की लंबित एरियर्स राशि को लेकर अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन हाई कोर्ट जाएगा

मिसाल न्यूज़

रायपुर। डी.ए. की लंबित एरियर्स राशि को लेकर छत्तीसगढ़ अधिकारी -कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक एसोसिएशन  के प्रांताध्यक्ष पी. आर. यादव की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में पश्चिम बंगाल के कर्मचारी संगठन की तरह बकाया डी ए एरियर्स के लिए उच्च न्यायालय जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 (6) के विलोपन के संबंध में आवश्यक कदम उठाने के तहत आंदोलन किये जाने का निर्णय लिया गया। आगामी महाधिवेशन जांजगीर जिले में आयोजन करने का निर्णय लिया गया। रायपुर जिले के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र उमाठे द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष पी आर यादव को रायपुर जिला शाखा की ओर से सुप्रीम कोर्ट द्वारा लिये गये निर्णय का संक्षिप्त सार पत्र सौंपा गया।

बैठक में उपप्रंताध्यक्ष आर पी सिंह ,प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, प्रदेश सचिव सी एल दुबे, उपप्रंताध्यक्ष जी एस यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव, जिला संरक्षक विजय झा, संभागीय अध्यक्ष विमल कुंडू, रायपुर जिला सचिव बेनीराम गायकवाड़, कोषाध्यक्ष बी पी कुरील, प्रचार प्रसार सचिव विद्याभूषण दुबे, जिला मंत्री यशवंत भोसले, के एन शर्मा, केदार प्रसाद अग्रवाल , महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती सविता राय अदक सहित बड़ी संख्या में अन्य  लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *