मिसाल न्यूज़
रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप एवं ट्रैफिक डीसीपी विकास कुमार आज टिकरापारा एवं संतोषी नगर क्षेत्र के सड़कों पर पैदल निकले। उन्होंने दुकानदारों को सड़कों के बाहर रखें सामानों को अंदर रखने कहा। साथ ही बार-बार ऐसी स्थिति पाए जाने पर जुर्माना लिए जाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बाहर सामान रखकर बैठे लोगों से कहा कि यह आपका मोहल्ला है। आपकी सड़कें हैं। इसे जितना व्यवस्थित रखेंगे उतनी आप को और आमजनों को आवागमन में सुविधा होगी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन एवं एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

