10 हाईमास्ट की रोशनी से जगमगाएगा रावणभाठा का ऐतिहासिक दशहरा मैदान…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। राजधानी रायपुर का रावणभाठा स्थित ऐतिहासिक दशहरा मैदान 10 हाईमास्ट की रोशनी से जगमग होगा। वहां रात्रिकालीन धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक,खेलकूद एवं अन्य विविध गतिविधियां नियमित रूप से की जा सकेंगी। अधोसंरचना मद अंतर्गत नगर निगम के विद्युत विभाग द्वारा 10 नए हाईमास्ट लगाने का काम किया जाएगा।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने ऐतिहासिक रावणभाठा दशहरा मैदान पहुंचकर वहां चारों ओर 10 नये हाई मास्ट लगाकर रोशनी बिखेरे जाने नये विकास कार्य का श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर भूमि पूजन किया। कार्य प्रारंभ होने पर दशहरा मैदान उत्सव समिति अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा ने समस्त नागरिकों की ओर से महापौर श्रीमती मीनल चौबे के प्रति आभार जताते हुए विद्युत विभाग अध्यक्ष श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय एवं जोन 6 अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता के प्रति धन्यवाद ज्ञाापित किया।

इस अवसर पर  जोन 5 अध्यक्ष अम्बर अग्रवाल, पार्षदगण श्रीमती अंजली गोलछा जैन, रमेश सपहा, प्रमोद कुमार साहू, दशहरा मैदान उत्सव समिति संयोजक सुशील ओझा, पदाधिकारी राखी साहू, छबि सोनकर, अमित साहू, राहुल चौबे, लक्की ठाकुर, परमानंद सिंह, असलम खान, सुधार धनगर, सन्नी वर्मा, सत्यनारायण नायक, दिनेश गुप्ता, कमलेश साहू, हिमांशु मनीष, जीतू समेत बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *