0 निगम क्षेत्र स्थित निजी स्कूलों के संचालक महापौर से मिले
मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर नगर निगम क्षेत्र में आने वाली निजी स्कूलों के संचालकगण आज महापौर श्रीमती मीनल चौबे से मिले एवं संपत्ति कर में छुट देने का अनुरोध किया। महापौर को अधिकारियों ने जानकारी दी कि अधिनियम अंतर्गत नियम 12 ए में पंजीकृत निजी स्कूलों को संपत्ति कर में नियमानुसार छुट देने का प्रावधान है, अन्य करों में छुट देने का प्रावधान नहीं है।
महापौर ने उपायुक्त श्रीमती जागृति साहू एवं आईटी विशेषज्ञ रंजीत रंजन सहित सभी जोनों के सहायक राजस्व अधिकारियों को अधिनियम अंतर्गत नियमानुसार प्रक्रिया के तहत नगर निगम क्षेत्र की निजी स्कूलो के संचालको से संपर्क कर सम्मान के साथ उनसे स्वविवरणी फार्म भरवाकर उसके आधार पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत करों की वसूली करने कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
महापौर ने नगर निगम रायपुर राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों को कर वसूली की कार्यवाही के दौरान किसी भी हालत में नियम विपरीत कार्यवाही कदापि नहीं करने की कड़ी हिदायत दी। महापौर ने कहा कि कर वसूली के नाम पर राजस्व व बाजार विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी नियम के विपरीत आचरण करते पाया गया तो वह कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही झेलने के लिए तैयार रहे। बकायादारों के साथ अच्छा व्यवहार करें। बकायादारों से कर वसूली के नाम पर सख्त या अभद्र व्यवहार किया जाना कदापि सहन नहीं किया जायेगा।

