रायपुर। भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आयोजित एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा 2025 में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के अधिवक्ता आशीष तिवारी ने सफलता हासिल की है। माह जून 2025 में आयोजित एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा, 2025 में इस वर्ष कुल 1575 अधिवक्ताओं ने भाग लिया था। 26 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी किये गए परिणाम में मात्र 207 अधिवक्ता उत्तीर्ण घोषित हुए। अधिवक्ता आशीष तिवारी ने सफलतापूर्वक यह परीक्षा उत्तीर्ण की। हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर से विधि स्नातक की डिग्री प्राप्त करने उपरांत आशीष ने वर्ष 2016 में वकालत शुरु की। इसके बाद भारत के पूर्व अत्तिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एवं सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक कृष्णा तन्खा के मार्गदर्शन में दिल्ली में वकालत किए।
एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड परीक्षा में बिलासपुर के अधिवक्ता आशीष तिवारी को सफलता
