छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के 42 पद रिक्त… विधानसभा में मुख्यमंत्री का आया जवाब…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। विधानसभा में आज कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव के सवाल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जवाब आया कि छत्तीसगढ़ में इस समय डिप्टी कलेक्टर के 42 पद रिक्त हैं।

अटल श्रीवास्तव का लिखित में सवाल था कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के कितने पद रिक्त हैं? क्या डिप्टी कलेक्टर की पद पूर्ति सीधी भर्ती एवं पदोन्नति से की जाती है? अगर हां, तो तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर में पदोन्नत करने हेतु कितना अनुपात लिया जाता है? पूर्व में कितने तहसीलदार को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया और कब किया गया? कुल पद के विरुद्ध कितने अनुपात में किया गया? क्या डिप्टी कलेक्टर पद की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती एवं तहसीलदार से पदोन्नति करने का 50/50 का अनुपात लागू किया गया है अथवा 50/50 अनुपात में किए जाने हेतु कोई कार्यवाही/प्रस्ताव लंबित है?

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से लिखित में जवाब आया कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर के कुल 42 पद रिक्त हैं। तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर में पदोन्नत करने हेतु 40 प्रतिशत का अनुपात लिया जाता है। पूर्व में 2001 से 2025 तक कुल 336 अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर पदोन्नत किया गया है। कुल पद के विरूद्ध वर्ष 2001 से 2020 तक 50/50 तथा वर्ष 2021 से 2025 तक 60/40 अनुपात में पदोन्नत किया गया है। सीधी भर्ती एवं तहसीलदार से पदोन्नति करने का 50/50 का अनुपात किये जाने हेतु अधिसूचना 20 फरवरी 2026 को जारी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *