डॉ फारुख अब्दुल्ला पर हमले की शिव ग्वालानी ने की कड़ी निंदा

रायपुर। लेखक शिव ग्वालानी ने जम्मू कश्मीर के तीन बार मुख्यमंत्री रहे डॉ फारुख अब्दुल्ला पर एक विवाह समारोह में हुए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं का भारत देश में कोई स्थान नहीं है।

साहित्यकार शिव ग्वालानी ने कहा कि  दिसम्बर 2021 में डॉक्टर फारुख अब्दुल्ला मेरी बेटी पायल के विवाहोत्सव में शिरकत करने राजधानी रायपुर मेरे घर आये थे। एक छोटे से गुमनाम लेखक के घर इस तरह से विशेष विमान से इतनी अजीम हस्ती का आना रायपुर शहर के इतिहास का मील का एक पत्थर बन गया। फारुख अब्दुल्ला इतने बिंदास थे कि रायपुर में सैकड़ों लोगों के साथ फोटो खिंचवाए। डांस किये और कहा कि वे हिंदू परिवार में बेटी के विवाह में आये हैं, इसलिए विवाह समारोह का खूब आनंद लेंगे। डॉ. अब्दुल्ला ने पत्रकारों को अपनी तरफ से मिठाईयाँ बांटी थी।

ग्वालानी ने कहा कि यह सुरक्षा बलों की बहुत बड़ी चूक है कि हमलावर उनके इतने नजदीक रिवाल्वर लेकर पहुंच गया जबकि उन्हें ऐन एस जी और Z+ सुरक्षा हासिल है। ग्वालानी ने बताया कि उनकी डॉ. अब्दुल्ला के पर्सनल सचिव एम रफीक से बात हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *