0 महापौर ने ली जल बोर्ड व जल विभाग के अधिकारियों की बैठक
मिसाल न्यूज़
रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज निगम जल विभाग एवं जल बोर्ड के अधिकारियों की बैठक लेकर गर्मी में जलप्रदाय प्रबंध की समीक्षा की। अधिकारियों को सुगम पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिये। इस दौरान महापौर ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पेयजल प्रदाय व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि बर्दाश्त नहीं की जायेगी। लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी कड़ी कार्यवाही का सामना करने तैयार रहें।
महापौर ने अधिकारियों को शहर में तालाबों एवं जल स्त्रोतों के समीप हाईडेन बनाने के निर्देश दिये। अधिकारियों को प्रतिदिन फील्ड में उतरकर वार्डों में टंकी के क्षेत्रों में जल समस्या की जानकारी लेकर स्पाट देखकर उसका त्वरित निदान कर नागरिकों को सुगम जल आपूर्ति व्यवस्थित रूप से करने के निर्देश दिये। समीक्षा बैठक में मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, कार्यपालन अभियंता (जल) नरसिंह फरेन्द्र, सहायक अभियंता अनुराग पाटकर, नीतिश झा, उपअभियंतागण रमेश पटेल, शुभम तिवारी व योगेन्द्र साहू उपस्थित थे।

