दो बकायादार नहीं पटा रहे 13 लाख 46 हजार… जोन 1 ने इनके ठिकानों को किया सील…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम के जोन 1 ने आज दो बड़े बकायादारों व्दारा लगातार नोटिस मिलने के बाद भी बकाया राशि जमा नहीं करने पर उनके ठिकानों को सीलबंद किया। दोनों बकायादार दीपा जग्गी रिंग रोड 2 एवं विनोद कुमार पटेल टिम्बर मार्केट हैं। इनसे 13 लाख 46 हजार 986 रुपये नगर निगम को वसूलने हैं। जोन 1 कमिश्नर अंशुल शर्मा (सीनियर) के निर्देश पर हुई दोनों कार्यवाही में कार्यपालन अभियंता द्रोनी कुमार पैकरा, जोन सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा व संतोष साहू तथा सहायक राजस्व निरीक्षक अरविंद छेदइया ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *