मिसाल न्यूज़
रायपुर। 2018 बैच के आईएएस संबित मिश्रा ने आज रायपुर नगर निगम कमिश्नर का कार्यभार सम्हाल लिया। अपर कमिश्नर (सामान्य प्रशासन) लोकेश्वर साहू एवं उपायुक्त (सामान्य प्रशासन) श्रीमती कृष्णा खटीक ने संबित मिश्रा का बुके से स्वागत किया। मिश्रा रायपुर नगर निगम कमिश्नर से पहले बीजापुर कलेक्टर थे।

