रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के सोशल एक्टीविटी ग्रुप की बैठक पिछले दिनों आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने की।
बैठक में समाज को संविधान के प्रवधानों से अवगत कराने एवं जागरूक करने हेतु सर्वसम्मति से लखनऊ के प्रसिद्ध अधिवक्ता – संविधान विशेषज्ञ पंकज कुमार त्रिपाठी का व्याख्यान आगामी 13 जून को वृन्दावन हाल रायपुर में शाम 5.00 बजे से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन में सोशल एक्टीविटी ग्रुप के समस्त सदस्यों को उनके समाजिक योगदान हेतु सम्मानित किया जाएगा।
बैठक में समाज को संविधान की जानकारी को होने की आवश्यकता पर बल दिया गया। जागरूकता कार्यक्रम पर विचार प्रकट किये गए।
बैठक में विशेष रूप से राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, प्रदेश महासचिव डाॅ सुनील कुमार ओझा, सलाहकार गिरजाशंकर दीक्षित, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, महिला उपाध्यक्ष बबीता मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, अर्चना तिवारी, अनिता राव, अभिषेक त्रिपाठी, अनिमा शर्मा, वीणा ठाकुर, सुरभि शर्मा, श्रीकांत अवस्थी, बेमेतरा अध्यक्ष कनकलता मिश्रा एवं कार्यक्रम संयोजक वाय. के. मिश्रा उपस्थित थे। बैठक का संचालन अरविन्द ओझा एवं आभार प्रदर्शन सुमन मिश्रा द्वारा किया गया।

