ये है ‘तोर मयारू मोर मयारू’ का विलेन हंटर सिंह… फिलॉसफी- “प्यार मोहब्बत की जंग में सब जायज़…”

मिसाल न्यूज़

4 सितम्बर को छत्तीसगढ़ की सभी सिंगल स्क्रीन एवं मल्टीप्लेक्स में रिलीज़ होने जा रही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘तोर मयारू मोर मयारू’ में संजय महानंद विलेन हंटर सिंह के किरदार में धमाल मचाते नज़र आएंगे। संजय महानंद कहते हैं- “2024 से लेकर अब तक अपनी कॉमेडियन वाली छवि को तोड़ने मैंने तरह-तरह के किरदार निभाए हैं। हंटर सिंह उनमें से एक है। इस किरदार में हास्य है, प्रेम है, दीवानगी है। हद से गुज़र जाने का जुनून भी। उम्मीद है मेरा यह किरदार भी दर्शकों और छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को ज़रूर भाएगा।”

‘मिसाल न्यूज़’ से ख़ास बातचीत के दौरान संजय महानंद ने कहा कि “तोर मयारू मोर मयारू एक शानदार रोमेंटिक कॉमेडी मनोरंजक फ़िल्म है। इस फ़िल्म में नेगेटिव किरदार करना मेरा अपना एक्सपेरिमेंट है। हंटर सिंह गांव के बाहुबली जमींदार परिवार से है। उसका एकमात्र उद्देश्य हीरोइन उर्मिला को पाना है। वैसे तो वह शिकार का शौकीन है लेकिन कुछ ऐसा होता है कि उसकी नीयत उर्मिला पर जा गढ़ती है। उर्मिला को पाने के लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार है। हंटर सिंह की एक ही फिलॉसफी है ‘एवरीथिंग इस फेयर एंड लव एंड वॉर।‘ इसी फिलॉसफी को दिमाग में रख कर वो शाम दाम दंड भेद सब सब लगाता रहता है कि उर्मिला उसकी हो जाए। पूरी फिल्म में हंटर सिंह की जर्नी लोगों को ख़ूब पसंद आएगी। मुझे लगता है कि इस किरदार को निभाने में बतौर एक्टर जो मैंने मेहनत की उसे एप्रिशिएट किया जाएगा। दर्शकों से आग्रह है यह फ़िल्म अपने नज़दीकी सिनेमाघर में जाकर ज़रूर देखें और अपना प्यार-आशीर्वाद प्रदान करें। हंटर सिंह जैसे बेहतरीन किरदार को निभाने का मौका देने के लिए फ़िल्म के प्रस्तुतकर्ता भाई मनीष मानिकपुरी, फ़िल्म के लेखक-निर्देशक राहुल सिंह, निर्माता प्रणय गर्ग व निशेष त्रिपाठी जी का हृदय से आभार है, जिन्होंने लीक से हटकर करैक्टर के लिए मुझे चुना।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *