0 ऑडिशन 30 अगस्त को टाउन हॉल में
मिसाल न्यूज़
रायपुर। रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग एवं कला केन्द्र द्वारा शिक्षक दिवस पर 5 सितम्बर को शहीद स्मारक भवन में तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 गुरू वन्दन उत्सव ग्रैंड फिनाले का आयोजन रखा गया है। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों हेतु यह विशेष आयोजन है।
इस विशेष आयोजन में दो आयु वर्ग की प्रतिभागिता रखी गई है। जूनियर वर्ग में 5 वर्ष से 15 वर्ष आयु वर्ग तक के मध्य के प्रतिभागियों और सीनियर वर्ग में 15 वर्ष से 70 वर्ष आयु वर्ग तक के प्रतिभागियों के मध्य गायन और नृत्य की प्रतियोगिता रखी गई है। ऑडिशन 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे से रात्रि 7 बजे तक के मध्य टाउन हाल में रखा गया है। प्रतियोगिता के माध्यम से गीत और नृत्य के क्षेत्र में हर आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन करने सहित कला की प्रतिभा को निखारने का सुअवसर प्राप्त हो सकेगा।

