इससे बढ़कर शर्मनाक और क्या… अपने ही दफ्तर में पार्षदगण धरने पर बैठने मजबूर- आकाश तिवारी

रायपुर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने कहा कि इससे बढ़कर शर्मनाक स्थित और क्या हो सकती है कि निगम के जोन 8 दफ्तर वहीं के जोन अध्यक्ष ने अन्य पार्षदों के साथ मिलकर ताला जड़ दिया। अपने ही नगर निगम के जोन दफ्तर में अपने ही कामों के लिए पार्षदगण धरने पर बैठने मजबूर हो गए।

आकाश तिवारी ने एक प्रेस नोट जारी कर कहा कि आज रायपुर नगर निगम की जो दुर्गति हो रही है वैसी पहले कभी नहीं हुई। जब सत्ताधारी दल के पार्षदों का ही काम नगर निगम में नहीं हो पा रहा है, तो उससे समझा जा सकता है कि ट्रिपल इंजन सरकार कैसी चल रही है। छोटे-छोटे कामों के लिए पार्षदों को जोन के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। महापौर को खुद अपनी ही नगर निगम में सड़क, बिजली और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए विशेष सामान्य सभा बुलानी पड़ रही है, जबकि सरकार उनकी खुद की है। तिवारी ने कहा कि सबसे बड़ा प्रश्न यह है कि नगर निगम को चला कौन रहा है। शायद रायपुर नगर निगम हमारे प्रदेश का इकलौता ऐसा नगर निगम होगा, जहां महापौर असंतुष्ट हैं, सभी विधायक असंतुष्ट हैं और सत्ताधारी दल के पार्षद भी असंतुष्ट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *