राजनाथ सिंह की 11 को पाटन विधानसभा क्षेत्र में सभा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 11 नवंबर को छत्तीसगढ़ के चुनावी दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां सरगुजा संभाग में बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वे दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा में भी विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सिंह दोपहर 12.20 से 1 तक रघुनाथपुर सीतापुर हाई स्कूल ग्राउंड लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2 बजे से 2.40 बजे तक मनेंद्रगढ़ जिले के सलगावान कला में बड़ी जनसभा लेंगे। अपरान्ह 3.55 बजे से शाम 4.35 बजे तक दुर्ग जिले की पाटन विधानसभा के दरबार मोखली में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *