छत्तीसगढ़ की 11 में से 10 पर भाजपा जीत की ओर, 1 कांग्रेस के खाते में… ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रहे बृजमोहन…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से 10 में भाजपा जीत की ओर है। केवल कोरबा में कांग्रेस का झंडा लहराने जा रहा है।

राजनांदगांव में संतोष पांडे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ़ जीत दर्ज करने की ओर हैं। वहीं रायपुर सीट में भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल कांग्रेस उम्मीदवार विकास उपाध्याय के खिलाफ़ साढे़ 5 लाख से अधिक रिकॉर्ड मतों से आगे चल रहे हैं। पिछली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिव कुमार डहरिया एवं कवासी लखमा हारते दिख रहे हैं। महासमुन्द क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने ताम्रध्वज साहू को, जांजगीर चाम्पा में भाजपा के कमलेश जांगड़े ने शिव डहरिया को एवं बस्तर में महेश कश्यप ने कवासी लखमा को वोटों की गिनती में पीछे कर दिया है। कोरबा से कांग्रेस की श्रीमती ज्योत्सना महंत की भाजपा की सरोज पांडे के खिलाफ जीत पक्की देख रही है। ज्योत्सना महंत विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की पत्नी हैं। दुर्ग में भाजपा के विजय बघेल ने कांग्रेस के राजेन्द्र साहू, बिलासपुर में भाजपा के तोखन साहू ने कांग्रेस के देवेन्द्र यादव, कांकेर में भाजपा के भोजराज नाग ने कांग्रेस के बिरेश ठाकुर, सरगुजा में भाजपा के चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस की शशि सिंह एवं रायगढ़ में भाजपा के राधेश्याम राठिया ने कांग्रेस की मेनका देवी को वोटों की गिनती में पीछे कर रखा है।

सीट               जीत की ओर           हार की ओर

राजनांदगांव  संतोष पांडे                 भूपेश बघेल

रायपुर   बृजमोहन अग्रवाल  विकास उपाध्याय

कोरबा       ज्योत्सना महंत         सरोज पांडे

जांजगीर     कमलेश जांगड़े        शिव डहरिया

महासमुन्द  ताम्रध्वज साहू   रुप कुमारी चौधरी

बस्तर          महेश कश्यप          कवासी लखमा

कांकेर        भोजराज नाग          बिरेश ठाकुर

दुर्ग               विजय बघेल             राजेन्द्र साहू

बिलासपुर   तोखन साहू               देवेन्द्र यादव

सरगुजा       चिंतामणि महाराज  शशि सिंह

रायगढ़        राधेश्याम राठिया     मेनका सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *