‘चंद्रयान 3 विश्व कीर्तिमान’ का हुआ विमोचन… कवयित्रियों का हुआ सम्मान…

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वाभिमान संस्थान, छत्तीसगढ़ द्वारा आज़ रायपुर के वृन्दावन हाल में आयोजित कार्यक्रम मे ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान ग्रंथ‘ का विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान ग्रंथ‘ भारतीय चंद्र मिशन पर पहली काव्य पुस्तक है, जिसे गोल्डन बुक ऑफ़ वल्ड रिकॉर्ड में स्थान प्राप्त है। यह 150 पृष्ठ का ग्रंथ संपादक डॉ. आशा आजाद ‘कृति‘ मानिकपुर (कोरबा) तथा श्रीमती उर्मिला देवी ‘उर्मि‘ (रायपुर) के सहयोग से तैयार हुआ है। यह काव्य साझा संकलन देश को समर्पित है, जिसे मूर्त रूप देने में विश्व स्तर के 123 साहित्यकारों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इनमें राजधानी की कवयित्री श्रीमती सुषमा पटेल भी शामिल हैं, जिन्होंने ‘सपना साकार हुआ‘ के माध्यम से अपना योगदान दिया। इसके लिए उन्हें उत्कृष्ट साहित्य सेवी अलंकरण से अलंकृत किया गया है।

‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान‘ एक विशाल काव्यमयी साझा संकलन है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य ही नहीं वरन देश-विदेश से भी इस विषय विशेष पर अपनी रचनाओं के माध्यम से ‘चंद्रयान तीन विश्व कीर्तिमान‘ में अपनी रचनाओं के माध्यम से इस काव्य संकलन को अलंकृत किया है। विश्व स्तर के साहित्यकार इसमें सम्मिलित है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 100 साहित्यकार एवं भारत के विभिन्न राज्यों से 21, आस्ट्रेलिया से 01 एवं अमेरिका से 01 साहित्यकारों ने अपना काव्य सृजन कर अपना विशेष योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *