रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय की सरकार के एक साल के कार्यकाल को विफल ठहराते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व में सभी जिला मुख्यालयों में जिला महिला कांग्रेस की इकाईयों ने मौन रहकर पोस्टर प्रदर्शन किया।
ऑल इंडिया महिला कांग्रेस महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के एक साल के विफल कार्यकाल में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। आम जनता बदहाल है। दिन प्रतिदिन महिलाओं के खिलाफ अनाचार के मामले में वृद्धि हो रही है। विभिन्न पोस्टर के जरिए महिला कांग्रेस ने बलौदा बाजार अग्निकांड, लोहारीडीह हत्याकांड, बलरामपुर पुलिस अभिरक्षा में हुई मौत, आदिवासी फर्जी मुठभेड़, हसदेव जंगल कटाई समेत महिला अपराधों में हुई वृद्धि पर आम जनता का ध्यान आकर्षित किया।

