मिसाल न्यूज़
रायपुर। राजधानी रायपुर के ऑक्सीजोन के पास चौक में शीघ्र राजकीय पशु वन भैसा की प्रतिकृति नागरिकों के आकर्षण का केन्द्र बनेगी। वहीं लाखेनगर चौक के समीप राष्ट्रीय पक्षी मोर की विशाल प्रतिकृति सबको आकर्षित करेगी।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग) अरुण साव के मार्गदर्शन में शहर के विभिन्न मुख्य मार्गों, चौक – चौराहों का सौंदर्यीकरण प्रगति पर है। नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा द्वारा विभिन्न मुख्य मार्गो, चौक – चौराहों के प्रगतिरत विकास सौंदर्यीकरण कार्यों की मॉनिटरिंग एवं स्थल समीक्षा की जा रही है। आज अबिनाश मिश्रा ने अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय एवं सहायक अभियंता सोहन गुप्ता की उपस्थिति में ऑक्सीजोन चौक के समीप राजकीय पशु वन भैसा की विशाल प्रतिकृति लगाने एवं चौक को सुन्दर स्वरूप देने चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।