मिसाल न्यूज़
रायपुर। नव निर्वाचित रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज नगर निगम मुख्यालय में मधुर शंख ध्वनि के बीच पदभार ग्रहण किया।
निगम दफ्तर पहुंचते ही महापौर ने भू तल पर स्थित प्रथम पूज्य देव श्री गणेश की मूर्ति का पूजन कर प्रार्थना की। श्रीमती चौबे के पदभार ग्रहण करते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में मुख्य रुप से पूर्व नगर निगम सभापति एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व निगम सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व निगम नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जयन्ती भाई पटेल, अशोक पाण्डेय, श्रीमती शताब्दी पाण्डेय, रायपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदगण सूर्यकान्त राठौड़, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, महेन्द्र खोडियार, संतोष साहू, गोपेश साहू, भोलाराम साहू, अवतार बागल, मुरली शर्मा, गज्जू साहू, श्रीमती सरिता दुबे, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती पुष्पा साहू, श्रीमती सुमन पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्त्ता चन्नी वर्मा एवं पूर्व पार्षद गोपी साहू शामिल थे।