रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में होली मिलन समारोह आलोक पांडे प्रेसिडेंड एच आर निक्को के मुख्य आतिथ्य में मानस भवन भाटागांव में हुआ।
सरयूपारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने तुलसी पूजन कर तुलसीदास जी की प्रतिमा पर रंग गुलाल छिड़ककर होली मिलन की शुरुआत की। फिर ढोल नगाड़े पर सामूहिक फाग गीत गाए गए। फाग के दौरान जमकर गुलाल व अबीर उड़ाया जाता रहा। इस दौरान राममूर्ति शुक्ला का “आओ मिल जाएं गले अब की बार होली में” तथा श्रीमती वंदना मिश्रा का ” श्याम प्यारी सूरतिया ” ने जमकर ताली बटोरी। इसी तरह चन्द्रशेखर द्विवेदी का ” देखो रे देखो होली का त्यौहार आया भी थी सराहा गया। बैजनाथ मिश्र, शुभम मिश्रा, संजय मिश्रा एवं अमित द्विवेदी ने भी फाग गीत गाए। समारोह में डी. एस. परोहा, अजय तिवारी, राममूरत तिवारी, शैलेश तिवारी, संगमलाल त्रिपाठी, प्रमोद शर्मा, भोला तिवारी, मित्रेश दुबे, राजेश त्रिपाठी, विजयकांत शर्मा, शैलेष शर्मा, सुमन त्रिपाठी, अपर्णा त्रिपाठी, सीमा पांडे, बृजेश त्रिपाठी आदि उपस्थित थे। प्रवक्ता संजय तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने स्वरुचि भोज का आनंद लिया।