राम नगर में 3 हजार वर्ग फीट में बिना अनुमति किये जा रहे निर्माण को नगर निगम ने तोड़ा

मिसाल न्यूज़

रायपुर। राम नगर क्षेत्र में लगभग 3 हजार वर्ग फीट क्षेत्र में बिना अनुमति किये जा रहे निर्माण को थ्रीडी मशीन चलाकर तोड़ने की कार्यवाही आज नगर निगम ने की। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के आदेशानुसार अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर रमाकांत साहू के निर्देश पर कार्यपालन अभियंता ईश्वरलाल टावरे और उप अभियंता सुश्री रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में यह कार्यवाही हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *