मिसाल न्यूज़
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म “बलि” का बहु प्रतीक्षित फर्स्ट लुक आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज़ हुआ। फ़र्स्ट लुक जताता है कि ‘बलि’ हॉरर थ्रीलर है।
डायरेक्टर गंगा सागर पंडा ने बताया कि “बलि” सिर्फ़ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि यह एक ऐसा सफर है जो सनातन आस्था, परंपराओं और बलिदान की भावना को आधुनिक सिनेमा की भाषा में प्रस्तुत करता है। फ़िल्म की कहानी हॉरर थीम पर है। ‘बलि’ प्रेम और श्रद्धा के बीच का द्वंद्व है। इसे बेहद संवेदनशीलता के साथ गहराई से उकेरा गया है। निर्माता दीपक जायसवाल के अनुसार ‘बलि’ दर्शकों को न सिर्फ़ भावनात्मक रूप से जोड़ेगी, बल्कि उन्हें आत्ममंथन के लिए भी प्रेरित करेगी। इस फ़िल्म में भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को नए दृष्टिकोण से दर्शाने का प्रयास किया गया है।
‘बलि’ मई में शूट पर जा रही है। इसे ‘वैदेही’ और ‘जवानी जिंदाबाद’ के डायरेक्टर गंगासागर पंडा डायरेक्ट कर रहे हैं। ‘बलि’ के मुख्य कलाकार लक्षित झांझी, अनुराग शर्मा, क्रांति दीक्षित, अनुपम वर्मा, अंजली चौहान, संगीता निषाद, दिव्या नागदेवे एवं नीरज ऊके हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर आदिश कश्यप हैं।
संगीत मोनिका-तोशान और अनुराग शर्मा का है।