मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम ने आज जोन 8 क्षेत्र के वीर सावरकर वार्ड में भूमि के दस्तावेजों की जांच की। दस्तावेज नहीं होने पर मार्ग पर लगभग 5000 वर्ग फीट में निर्मित 7 अवैध दुकानें और लगभग 4000 वर्गफीट में निर्मित अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की गई।
नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर जोन 8 कमिश्नर श्रीमती राजेश्वरी पटेल के नेतृत्व में वीर सावरकर नगर वार्ड क्षेत्र अंतर्गत स्थल पर जमीनों के दस्तावेजों का निरीक्षण कर स्थल पर जांच की गई। दस्तावेजों का परीक्षण स्थल पर ही किया गया। दस्तावेज संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नियमानुसार प्रक्रिया के तहत जोन 8 की नगर निवेश विभाग की टीम ने जेसीबी और श्रमिकों की सहायता से स्थल पर अवैध निर्माणकर्ता अमरचंद गोदारा द्वारा लगभग 5000 वर्गफीट पर किये गए 7 अवैध दुकानों का निर्माण तथा ट्रांसपोर्ट नगर बिलासपुर हाइवे के पास पलविंदर बल द्वारा किए गए लगभग 4000 वर्गफीट पर किए गए अवैध निर्माण को हटाने की कार्यवाही की।
कार्यवाही के दौरान कार्यपालन अभियंता अभिषेक गुप्ता, सहायक अभियंता फरहज फारूकी, उप अभियंता लोचन चौहान, जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन व स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा उपस्थित थे।