मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम डिप्टी कमिश्नर ए. के. हालदार 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। सेवानिवृत्ति के पूर्व आज निगम के सेवानिवृत्त स्वास्थ्य अधिकारी विजय पाण्डेय एवं निगम अपर कमिश्नर (स्वास्थ्य) विनोद पाण्डेय ने सभी जोन स्वास्थ्य अधिकारियों और स्वच्छता निरीक्षकों की उपस्थिति में उनका सम्मान किया। हालदार व्दारा निगम दी गई सेवाओं की सराहना की। उन्हें छतरी, बुके और स्मृति चिन्ह प्रदत्त कर सम्मानित किया। उनके स्वस्थ, सुखी, दीर्घायु जीवन की कामना की।