सुनील सोनी व सूर्यकांत राठौर ने किया सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन के विस्तार निर्माण कार्य का भूमि पूजन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। सरयूपारीण ब्राह्मण सभा भवन के भवन विस्तार हेतु 15 लाख की राशि से होने वाले निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, नगर निगम सभापति सूर्यकान्त राठौर एवं समाज के अध्यक्ष डॉ. सुरेश शुक्ला ने किया। सुनील सोनी ने अतिरिक्त निर्माण हेतु  8 लाख अनुदान राशि की घोषणा भी की।

उल्लेखनीय है कि बृजमोहन अग्रवाल ने विधायक निधि से 10 लाख एवं सुनील सोनी ने सांसद निधि से पांच लाख रुपए भवन विस्तार हेतु स्वीकृत किए थे।  उसका भूमि पूजन आज हुआ। इस अवसर पर नगर निगम के जोन 6 के अध्यक्ष बद्री गुप्ता, पार्षदगण श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, रमेश सपहा, प्रमोद कुमार साहू श्रीमती जयश्री नायक समेत जुगराजधर द्विवेदी डी एस परौहा, राममूरत तिवारी, आर एल द्विवेदी, प्रमोद शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, राजेश त्रिपाठी, ब्रिशनेन्द्र मिश्रा, उमाकान्त तिवारी, बैजनाथ मिश्रा, संगमलाल त्रिपाठी, प्रवीण चौबे, अभय तिवारी, विद्या मिश्रा, डॉ हेमंत शर्मा, चन्द्रशेखर द्विवेदी, शुभम मिश्रा, हर्ष मिश्रा, शिवमूरत तिवारी,अंकुश शुक्ला, शिवम त्रिपाठी, राजेश द्विवेदी एवं सरयूपारीण ब्राह्मण परिवार के अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *