अभियंता दिवस पर नगर निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर विधानसभा अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित

मिसाल न्यूज़

रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की 165 वीं जयन्ती पर आज संयुक्त अभियंता आयोजन समिति ने अभियंता दिवस का आयोजन किया। समारोह में रायपुर नगर निगम के अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर को निगम में दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह एवं उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन) अरुण साव ने सम्मानित किया। अतिथियों व्दारा राठौर को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदत्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *