स्वतंत्रता सेनानी परिवार ने बापू व शास्त्री जी को याद किया… उपवास भी हुआ…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। गांधी एवं शास्त्री जयंती पर आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्यों ने आजाद चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर दोनों महान विभूतियों राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। सेनानी परिवार के सदस्य अखिलेश त्रिपाठी एवं पी.एन. तिवारी ने दोनों महान विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पी.एन. तिवारी एवं अनिल गुप्ता ने महापुरुषों पर अपने विचार रखे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय आचार्य तुलसीप्रसाद मिश्र (राजनांदगांव) एवं स्वर्गीय मोतीलाल त्रिपाठी की फोटो का सेनानी उत्तराधिकारी संस्था की श्रीमती बबीता नाथानी ,पी एन तिवारी, अनिल गुप्ता एवं मंगल सिंह ने विमोचन किया। तत्पश्चात स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रदेश सचिव पी. संतोष नायडू, आचार्य प्रहलाद मिश्रा एवं शशि पांडे  प्रतिमा स्थल के सामने उपवास पर बैठे। नायडू सन् 2008 से इन महापुरुषों की जयंती पर एक दिवसीय उपवास पर बैठते हैं। उपवास सुबह 10:00 बजे से 4:00 बजे तक चला।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संस्था के प्रदीप मिश्रा, अजय सोनी, अनिल गुप्ता, अखिलेश त्रिपाठी, चंद्रकांत पांडे, श्रीमती बबीता नत्थानी, श्रीमती सुधा कसार, परसराम अहीर, शैलेंद्र राठौर, मुकेश बाबरिया, मंगल सिंह, सुरेश मिश्रा, महेश दुबे आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *