मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम सहायक राजस्व निरीक्षक महेश पाठक निरंतर 30 वर्ष सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त होने पर उन्हें नगर निगम जोन 4 कार्यालय में सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा सहित जोन 4 कमिश्नर अरूण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता नगर निवेश आशुतोष सिंह, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, शरद ध्रुव, जोन 4 सहायक राजस्व अधिकारी अमरनाथ साहू तथा अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे। उपस्थितजनों ने महेश पाठक को बुके एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया एवं उनकेे उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद खान ने किया।

