जोरा-पिरदा वाल्टेयर रेल्वे क्रॉसिंग के पास नया सामुदायिक भवन तथा मठपारा कचना में आंगनबाड़ी केन्द्र निर्माण का भूमि पूजन

मिसाल न्यूज़

रायपुर। जोरा पिरदा मार्ग वाल्टेयर रेल्वे क्रॉसिंग के पास मुक्तिधाम के बाजू नये सामुदायिक भवन का निर्माण एवं मठपारा कचना, बाजार चौक आमासिवनी तथा बस्तीपारा आमासिवनी में 3 नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन आज विधायक अनुज  शर्मा एवं नगर निगम जोन क्रमांक 9 अध्यक्ष गोपेश साहू ने किया।

जोन क्रमांक 9 अंतर्गत पं. मोतीलाल नेहरू वार्ड (कचना) और शहीद पण्डित विद्याचरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र में वाल्टेयर रेल्वे क्रॉसिंग के पास मुक्तिधाम के बाजू रायपुर सांसद निधि मद से 5 लाख 40 हजार की लागत से नये सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य स्वीकृत हुआ है। इसके अलावा मठपारा कचना, बाजार चौक आमासिवनी एवं बस्तीपारा आमासिवनी में 3 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण हेतु डीएमएफ फंड मद से 11 लाख 69 हजार की लागत से प्रत्येक आंगनबाड़ी भवन का निर्माण स्वीकृत हुआ है। भूमि पूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि श्रीमती जयंत रेणु साहू, जोन 9 कमिश्नर संतोष पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता अंशुल शर्मा (सीनियर), शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैयद जोहेब, सुश्री रेणुका खूंटे, उप अभियंता अतुल बंसल सहित नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *