मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम के जोन 3 की टीम ने आज मरीन ड्राइव (तेलीबाँधा तालाब) में भारी गन्दगी फैलाकर रखे अवैध कब्जाधारी देवार डेरा के लोगों को वहां से भगाया। वहां से 10 अवैध कब्जे हटाए। इसके अलावा तेलीबांधा एक्सप्रेस वे ब्रिज के नीचे से 8 अवैध ठेले हटाए व 2 ठेले जप्त किए। नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के निर्देश पर जोन 3 जोन कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह के मार्गदर्शन में कार्यपालन अभियंता सुशील मोडेस्टस, सहायक अभियंता नरेश साहू, उप अभियंताअक्षय भारद्वाज तथा अन्य कर्मचारियों ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।

