मिसाल न्यूज़
रायपुर। जापान के टोयोटा शहर में 14 से 16 अक्टूबर तक हुए अंतर्राष्ट्रीय मेयर्स फोरम में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने के बाद महापौर श्रीमती मीनल चौबे आज रायपुर लौटीं। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (माना) में नगर निगम के एमआईसी सदस्यों, पार्षदों समेत भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं तथा समाज सेवियों ने गाजे-बाजे की गूंज तथा छत्तीसगढ़ी राउत नाचा के बीच श्रीमती चौबे का भव्य स्वागत किया।
उल्लेखनीय है कि 16 अक्टूबर को महापौर का जन्म दिन था। रायपुर लौटने के बाद महापौर ने बड़ी संख्या में पार्षदों की मौजूदगी में निगम मुख्यालय में केक काटा। एयरपोर्ट पर महापौर का स्वागत करने वालों में नगर निगम एमआईसी सदस्यगण महेन्द्र खोड़ियार, मनोज वर्मा, अमर गिदवानी, संतोष सीमा साहू, नंदकिशोर साहू, दीपक जायसवाल, भोलाराम साहू, श्रीमती सरिता आकाश दुबे, श्रीमती गायत्री सुनील चंद्राकर, श्रीमती सुमन अशोक पाण्डेय, श्रीमती संजना संतोष हियाल, जोन अध्यक्षगण गज्जू साहू, बद्री प्रसाद गुप्ता, श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, प्रीतम सिंह ठाकुर, सचिन बी. मेघानी, पार्षदगण श्रीमती प्रभा मनोज विश्वकर्मा, महेद्र औसर, आनंद अग्रवाल, प्रमोद कुमार साहू, अजय साहू, अर्जुन यादव, कृष्णा सोनकर, अमन सिंह ठाकुर, रवि सोनकर, डॉक्टर मनमोहन मनहरे,भगतराम हरबंश एवं पूर्व पार्षद श्रीमती शैलेन्द्री परगनिहा शामिल थे।
नगर निगम अपर कमिश्नर श्रीमती कृष्णा खटिक तथा रायपुर नगर निगम अधिकारी कर्मचारी एकता संघ के अध्यक्ष प्रमोद जाधव ने महापौर श्रीमती मीनल चौबे को बुके देकर अंतर्राष्ट्रीय मेयर्स फोरम में वैश्विक मंच पर रायपुर का प्रतिनिधित्व कर रायपुर लौटने के साथ जन्म दिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।