वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन का दीपावली मिलन समारोह

मिसाल न्यूज़

रायपुर। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ़ द्वारा दीपावली मिलन समारोह वृंदावन हॉल में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ लक्ष्मी की पूजा, दीप प्रज्जवलन, मंत्रोच्चारण एवं भगवान विष्णु नारायण जी की आरती से हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व महापौर प्रमोद दुबे ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज जब शुभकामनाएं सिर्फ सोशल मीडिया तक ही सीमित रह गई हैं, परिवार सिकुड़ रहे हैं, उस स्थिति में सामाजिक दीपावली मिलन समारोह बहुत ही आवश्यक हो गया है। दुबे ने काव्य पाठ कर खूब तालियां बटोरीं। विशेष अतिथि वैज्ञानिक एवं साहित्यकार डॉ. आदित्य शुक्ला ने भगवान राम के जीवन चित्रण पर मोहक शैली में व्याख्यान प्रस्तुत किया। पूर्व विधायक वीरेन्द्र पाण्डेय ने दीपावली क्यों मनाई जाती है पर अपने विचार रखे। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के  प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा ने संगठन की वार्षिक गतिविधियों से सभा को अवगत कराया।

खुले मंच में विप्रजनों ने सुगम संगीत, काव्य पाठ, विचार, प्रहसन आदि की विभिन्न प्रस्तुतियों से समां बांधे रखा। कविता पाठ शकुन्तला तिवारी, रश्मि शकुंतला मिश्रा, संध्या रानी शुक्ला, सुमन बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, अर्चना पाठक, सुनील पाण्डेय, श्रद्धा पाठक, श्रुति दुबे एवं रज्जन अग्निहोत्री ने किया। अनिता राव, वीणा मिश्रा, डा सुनील ओझा, स्वीटी शर्मा, संजय बिलथरे, वैभवी दुबे, रिचा दुबे, सुनील शुक्ला एवं प्रीति मिश्रा ने गीत प्रस्तुत किया। लक्ष्मी शर्मा ने एकस नृत्य, सुरभि शर्मा व लोरी शर्मा ने युगल नृत्य, नमिता शर्मा, वीणा ठाकुर, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, कल्पना मिश्रा और उनके ग्रुप ने समूह नृत्य तथा उन्नति शुक्ला, प्रेमलता त्रिवेदी और ग्रुप ने नाटक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रुप से नमिता शर्मा, गुणनिधि मिश्रा, सुरेश मिश्रा, रज्जन अग्निहोत्री, त्रिभुवन तिवारी, अजय अवस्थी, डॉ सुनील कुमार ओझा, नितिन कुमार झा, अविनय दुबे, शैलेश शर्मा धन्नू, संजय बिलथरे, सुरभि शर्मा, वीणा मिश्रा, सुमन पाण्डेय, प्रीति मिश्रा, वीणा ठाकुर, राघवेंद्र पाठक, अभिषेक त्रिपाठी, रवि शर्मा, अणिमा शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, कल्पना मिश्रा, अनिता राव, अर्चना तिवारी, सतीश शर्मा, रामब्रत तिवारी, रमेश मिश्रा, अरूण शुक्ला, राघवेन्द्र मिश्रा, सतीश मिश्रा, रमाशंकर पाण्डेय, निशा अवस्थी, मीनाक्षी बाजपेयी, दशरथ शुक्ला, मित्रेश दुबे, गौतम ओझा, योगेश तिवारी, अवधेश दीवान, राजेन्द प्रसाद दुबे, प्रेम शंकर गौटिया, राज कुमार शर्मा, प्रदीप शर्मा, नीरज पाण्डेय, रंजीता शर्मा, सुनील बजारी, किशन बजारी, विभा तिवारी, बबीता दुबे, राजेन्द ओझा एवं वीरेन्द्र शर्मा उपस्थित थे।

मंच संचालन नमिता शर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन नितिन कुमार झा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *