रायपुर। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव लोकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में शहीद नंद कुमार पटेल की जयंती मनाई गई। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री नंद कुमार पटेल की मई 2013 में झीरम घाटी नक्सली हमले में शहादत हुई थी। ऑक्सीजोन स्थिति शहीद नंद कुमार पटेल की प्रतिमा में पुष्प अर्पित करने के बाद दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व महापौर प्रमोद दुबे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, पूर्व आरडीए उपाध्यक्ष शिव सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव कमलेश मिश्रा, पूर्व पार्षद इंद्रजीत सिंह गहलोत, विपिन मिश्रा, ओम श्रीवास, अखिलेश जोशी, अविनय दुबे एवं शशांक शर्मा उपस्थित थे।
शहीद नंद कुमार पटेल की जयंती मनाई गई
