मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने उप मुख्यमंत्री (नगरीय प्रशासन) अरुण साव से हाल ही में नया रायपुर स्थित निवास में मुलाकात की। तिवारी ने उप मुख्यमंत्री से रायपुर नगर निगम की लचर व्यवस्था की शिकायत की। उन्होंने उप मुख्यमंत्री को स्मरण कराते हुए कहा कि आपने स्वयं राजधानी के 70 वार्डों के विकास के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजने कहा था तथा 50 लाख प्रत्येक वार्ड को देने की घोषणा की थी, जिस पर अब तक अमल नहीं हो पाया है। उप मुख्यमंत्री से मुलाकात के आकाश तिवारी ने कहा कि हम विपक्ष का कर्तव्य निभा रहे हैं। किंतु सत्ता पक्ष की कार्यप्रणाली समझ से परे है। हर वार्ड में कई स्थानों पर नालियों का निर्माण जरूरी है। कहीं रोड का कार्य बाकी है। कहीं पेवर उखड़ गए हैं। कहीं सीवर लाइन का कार्य बाकी है।

