नगर निगम ने सीलबंद कार्यवाही करते हुए 3 बड़े बकायादारों से वसूले 23 लाख 54 हजार

मिसाल न्यूज़

रायपुर। नगर निगम ने आज 3 बड़े बकायादारों के स्थल को सीलबंद करते हुए 23 लाख 54 हजार 60 रुपये की वसूली की।

नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के आदेशानुसार तथा डिप्टी कमिश्नर (राजस्व) श्रीमती जागृति साहू एवं जोन 1 जोन कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी के निर्देश पर जोन 1 की टीम ने आज बड़े बकायादारों के खिलाफ मुहिम चलाई। चारुलता बेन ईश्वर पेपर मिल गोंदवारा पर 9 लाख 67 हजार 529 रुपये, दीपक कुमार पटेल हिन्द पाइप पर 10 लाख 29 हजार 91 रुपये एवं सुनील टिम्बर मार्केट नरेश गौनियाल पर 3 लाख 57 हजार 440 रुपये की राशि बकाया थी। जोन 1 की टीम ने तीनों संस्थानों पर सीलबंद की कार्यवाही करते हुए बकाया राशि वसूली की कार्यवाही की।

कार्यवाही के दौरान जोन 1 कमिश्नर डॉ दिव्या चंद्रवंशी, कार्यपालन अभियंता डी. के. पैकरा, सहायक राजस्व अधिकारी मनीष मरकाम, जोन स्वास्थ्य अधिकारी खेमलाल देवांगन, उप अभियंता अंकिता सोनवर्षा, राजस्व निरीक्षक आशीष शर्मा, संतोष साहू एवं अरविन्द छेदइया उपस्थिति थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *