मिसाल न्यूज़
रायपुर। डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस के बाद भी नगर निगम को बकाया राशि अदा नहीं करने वाले 9 बड़े बकायादारों के खिलाफ आज सीलबंदी की कार्यवाही की गई। सीलबंदी के दौरान 4 बड़े बकायादारों ने स्थल पर तत्काल पूर्ण बकाया भुगतान कर दिया।
नगर निगम कमिश्नर विश्वदीप के आदेशानुसार तथा डिप्टी कमिश्नर (राजस्व) श्रीमती जागृति साहू और जोन 10 जोन कमिश्नर विवेकानंद दुबे के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग की टीम द्वारा आज युद्ध स्तर बड़े बकायादारों के खिलाफ मुहिम चलाई गई।
सीलबंदी की कार्यवाही के दौरान स्थल पर शहीद पण्डित विद्याचरण वार्ड 50 क्षेत्र में बड़ी बकायादार श्रीमती सरिता बाजपेयी ने धनादेश से 2 लाख 21 हजार 405 रूपये, डॉ राजेन्द्र प्रसाद वार्ड 52 में बड़े बकायादार एमएम रियस्टेट डायरेक्टर राज थोरानी ने डिमांड बिल देते हुए 1 लाख 88 हजार 552 रूपये का सम्पूर्ण बकाया राशि का तत्काल ऑनलाइन भुगतान कर दिया। इसी वार्ड में बड़ी बकायादार श्रीमती नीतू फतेह रामका ने डिमांड बिल मिलते ही तत्काल धनादेश से सम्पूर्ण बकाया राशि 27 हजार 276 रूपये का भुगतान कर दिया। बाबू जगजीवन राम वार्ड 53 के क्षेत्र में बड़े बकायादार विजय रमानी, प्रियांशी रमानी, रमेश रमानी ने आरटीजीएस के माध्यम से तत्काल सीलबंदी कार्यवाही के दौरान स्थल पर सम्पूर्ण बकाया 4 लाख 18 हजार 976 रूपये का भुगतान नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग को कर दिया।
इसी प्रकार नगर निगम जोन 10 राजस्व विभाग द्वारा डिमांड बिल, डिमांड नोटिस, अंतिम नोटिस के बाद भी बकाया राशि नगर निगम को अदा नहीं किये जाने पर 5 बड़े बकायादारों वार्ड 52 में 1 लाख 32 हजार263 रूपये के बड़े बकायादार राजेश मिश्रा, वार्ड 53 के 4 लाख 85 हजार 841रूपये के बड़े बकायादार श्री नागपुरे, वार्ड 56 में 5 लाख 85 हजार 910 रूपये के बड़े बकायादार प्रियदर्शिनी सोसायटी कॉम्प्लेक्स प्रियदर्शिनी नगर, वार्ड 56 के 4 लाख 46 हजार 495 रूपये के बड़े बकायादार आर. के. गुप्ता, वार्ड 56 क्षेत्र की 1 लाख 1 हजार 922 रूपये की बड़ी बकायादार श्रीमती रजनी देवी सोनी पर बकाया राशि अदा नहीं करने पर स्थल पर सीलबंदी की कार्यवाही की गयी।
राजस्व वसूली कार्यवाही जोन सहायक राजस्व अधिकारी गौरीशंकर साहू के नेतृत्व में हुई।

