स्वस्तिक नगर में अभी से पानी का संकट… पीड़ित जनता ने रखी निगम नेता प्रतिपक्ष के सामने व्यथा…

मिसाल न्यूज़

रायपुर। पीने की पानी की समस्या को लेकर कचना स्थित स्वस्तिक नगर के लोगों ने आज नगर निगम नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी के समक्ष अपनी व्यथा रखी। पीड़ितों ने बताया कि पिछले 1 साल में कई बार जोन क्रमांक 09और नगर निगम मुख्यालय में आवेदन दे देकर थक चुके। समस्या का निराकरण नहीं हुआ। समस्या सुनकर आकाश तिवारी ने तत्काल टैंकरों के माध्यम से स्वस्तिक नगर में पानी की व्यवस्था करवाई।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों का क्या कार्य है ये यह दिख रहा है। वे अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहे हैं। छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन की सरकार है फिर भी आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के वंचित होना पड़ रहा है। स्वास्तिक नगर में तत्काल बोर करवाने हेतु मेरा जहां तक प्रयास होगा वहां तक मैं पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा रहूंगा। स्वस्तिक नगर में पानी की समस्या के निराकरण के लिए बोर करवाएंगे चाहे इसके लिए नगर निगम मुख्यालय का घेराव ही क्यों ना करना पड़े। अभी पूरी तरह से गर्मी आई भी नहीं है और पानी की समस्या बढ़ते जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *