मिसाल न्यूज़
राायपुर। गर्मी में पानी के संकट से निपटने हेतु तैयारियों को लेकर नगर निगम के जोन क्रमांक 3 में निगम जल विभाग अध्यक्ष संतोष सीमा साहू एवं जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू ने बैठक ली।
जल विभाग अध्यक्ष संतोष साहू एवं जोन 3 अध्यक्ष श्रीमती साधना साहू ने बैठक में कहा कि जोन 3 में आने वाले पार्षदों की ओर से जहां-जहां बोर खनन की ज़रूरत बताई जाएगी, कार्य तत्काल करवाया जाएगा। गर्मी का मौसम आने पर पार्षदों व्दारा बताए गए चिन्हांकित स्थानों पर आवश्यकतानुसार टैंकर भेजा जाएगा। बैठक में पूर्व जोन अध्यक्ष प्रमोद साहू, पार्षदगण प्रदीप वर्मा, कैलाश बेहरा, श्रीमती पुष्पा रोहित साहू, राजेश गुप्ता, जोन 3 कमिश्नर श्रीमती प्रीति सिंह, कार्यपालन अभियंता ईश्वरलाल टावरे, सहायक अभियंता नरेश साहू एवं उप अभियंता सत्यप्रकाश उपस्थित थे।

