बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, शास्त्री बाजार हुए अतिक्रमण मुक्त

मिसाल न्यूज़

रायपुर। टीम प्रहरी अभियान अंतर्गत मालवीय रोड, बैजनाथपारा, एवरग्रीन चौक, शास्त्री बाजार जैसे बेहद व्यस्ततम रहने वाले मार्गों को आज अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। 10 से अधिक दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया। अतिक्रमण करने पर लगभग 25 हजार से अधिक का ई जुर्माना वसूला गया। लगभग 50 से अधिक ठेलों-गुमटियों को हटाया गया। कई टीन शेड तोड़े गए।

शास्त्री बाजार-बैजनाथपारा से मालवीय रोड तक के हिस्से में कितने ही दुकानदारों ने आधी सड़क तक को घेरकर रख दिया था। आज ये लोग प्रशासन के टारगेट में आए। अभियान से जुड़ी टीम से कुछ दुकानदारों ने बहसबाजी भी की, लेकिन उनकी एक न चली। जिला, पुलिस एवं नगर निगम प्रशासन व्दारा संयुक्त रूप से चलाया गया यह अभियान सफल रहा। यातायात एएसपी विवेक शुक्ला समेत नगर निगम अपर कमिश्नर (नगर निवेश) पंकज के. शर्मा, नगर निवेशक अभाष मिश्रा, जोन 4 कमिश्नर अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता (नगर निवेश) शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन सहित अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों ने अतिक्रमण हटाओ मुहिम को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *