मिसाल न्यूज़
रायपुर। नगर निगम की जोन 9 की टीम ने आज सड्ढू में सावित्री बाई फुले स्कूल के बाजू नाले पर हुए अतिक्रमण को हटाया।
जोन कमिश्नर अंशुल शर्मा (सीनियर) के नेतृत्व एवं कार्यपालन अभियंता शरद ध्रुव, सहायक अभियंता सैय्यद जोहेब, उपअभियंता आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नाले पर हुए अतिक्रमण को जेसीबी मशीन की सहायता से गिरवाया गया। तहसीलदार के निर्देश पर पटवारी की उपस्थिति में इस नाले के सीमांकन की कार्यवाही होने जा रही है।

