सेंट पॉल्स कैथेड्रल में समाज सेवियों का सम्मान

रायपुर। सेंट पॉल्स कैथेड्रल में रविवार को समाजसेवी सुनील शर्मा का सम्मान किया गया। शर्मा हर वर्ष क्रिसमस पर निकलने वाली सर्वधर्म सद्भावना रैली में सहयोग करते हैं। वे एंबुलेंस की व्यवस्था करते हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग किया जा सके। पास्ट्रेट कोर्ट की तरफ उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मान प्रदान किया गया। इसके साथ ही पादरी असीम प्रकाश विक्रम को भी स्मृति चिन्ह देकर आत्मिक सेवकाई के लिए धन्यवादी मन प्रगट किया गया।

इसी तरह प्रतिवर्ष राजातालाब में खजूर रविवार के उपलक्ष में कौमी एकता के साथ जुलूस निकालने और सभी धर्मों में भाईचारे व एकता का संदेश देने के लिए सीमा डेविड और डिक्सन बैंजामिन का भी सम्मान किया गया। पास्ट्रेट कोर्ट ने चर्च कार्यालय के प्रभारी पीएसवी प्रसाद, स्टाफ राकेश गार्डिया, संदीप मसीह, गुलाब यादव, अमित एलियाजर, नवीता मसीह, सुजाता मसीह एवं कब्रस्थान के केयर टेकर अतुल मसीह को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर उल्लेखनीय सेवकाई के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर पास्ट्रेट कोर्ट के अध्यक्ष जॉन राजेश पॉल, सचिव पर्सिस सामुएल, सदस्य अजय मसीह, चर्च सचिव रूचि धर्मराज, कोषाध्यक्ष किरण सिंग, पास्ट्रेट कमेटी मेंबर प्रवीण जेम्स समेत धर्मगुरु और कलीसिया के सदस्य शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *