स्मार्ट सिनेमा अवार्डः ‘बेनाम बादशाह’ बेस्ट

मिसाल न्यूज़

रायपुर। ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘घर व्दार’ के निर्माता स्व. विजय कुमार पांडे की 78 वीं जयंती पर 23 दिसंबर को स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह का आयोजन हुआ। बेस्ट फ़िल्म का अवार्ड इस बार ‘बेनाम बादशाह’ को मिला। इस फ़िल्म के नायक करण खान को बेस्ट एक्टर और नायिका मुस्कान साहू को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला।

नवा रायपुर सत्य साईं ऑडिटोरियम में आयोजित अवॉर्ड समारोह में मुख्य रूप से 2020 में रिलीज हुईं फ़िल्में ‘बेनाम बादशाह’, ‘जोहार छत्तीसगढ़’ और ‘दईहान’ के बीच मुकाबला रहा। लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से फ़िल्म प्रोड्यूसर मोहन सुंदरानी को नवाज़ा गया। फ़िल्मी कलाकारों व समूह के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गईं। इस पूरे आयोजन की रूपरेखा पी.एल.एन. लक्की, दीपक श्रीवास्तव एवं सुधीर आजाद तंबोली ने तैयार की थी। आयोजन में पर्दे के पीछे मील का पत्थर मानी जाने वाली फ़िल्म ‘घर व्दार’ के निर्माता स्व. विजय कुमार पांडेय के बेटे जयप्रकाश पांडेय एवं परिवार के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अवार्ड का विवरण इस प्रकार है-

0 बेस्ट फ़िल्म- बेनाम बादशाह

0 बेस्ट एक्टर- करण खान (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट एक्ट्रेस- मुस्कान साहू
(फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0बेस्ट डायरेक्टर- प्रणव झा
(फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट विलेन- अनिल शर्मा
(फ़िल्म-जोहार छत्तीसगढ़)

0 बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- देवेंद्र जांगड़े
(फ़िल्म-जोहार छत्तीसगढ़)

0 बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- जैकी भवसार
(फ़िल्म- दईहान)

0 बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- सोनाली सहारे
(फ़िल्म-जोहार छत्तीसगढ़)

0 बेस्ट डेब्यू एक्टर (संयुक्त)
संदीप पाटिल (फ़िल्म- दईहान)
राज साहू (फ़िल्म-जोहार छत्तीसगढ़)

0 बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (मेल)-
लॉरेंस फ्रांसिस (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फीमेल) अंजली ठाकुर (फ़िल्म- दईहान)

0 बेस्ट कॉमेडियन- विपिन सोनवानी (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट म्यूजिक (संयुक्त)-
श्याम हाजरा
तरुण गढ़पाले

0 गीत-महुआ झरे
(फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट लिरिक्स- विष्णु कोठारी
(फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट सिंगर (मेल)- सुनील सोनी
गीत- जोड़ी मोर
(फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट सिंगर (फिमेल)- नमामि दत्ता
गीत-महुआ झरे (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- मिलन दास (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट स्टोरी राइटर- प्रणव झा
(फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट डायलॉग- प्रणव झा
(फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट एडिटर- प्रीति सिंह (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट एक्शन- कुंडूतुरु
(जोहार छत्तीसगढ़)

0 बेस्ट कैमरामेन- गौरव सदौरिया
(फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय (जोहार छत्तीसगढ़)

0 बेस्ट विजुअल इफेक्ट-
प्रवीण दास (जोहार छत्तीसगढ़)

0 बेस्ट आर्ट डायरेक्टर- भूपेंद्र साहू (फ़िल्म- दईहान)

0 बेस्ट ऑडियोग्राफर- मिलन दास (फ़िल्म-बेनाम बादशाह)

0 बेस्ट मेकअप मैन- आशीष दास (जोहार छत्तीसगढ़)

0 बेस्ट कास्टयूम डिजाइनर- भूपेंद्र साहू (फ़िल्म- दईहान)

0 बेस्ट फ़िल्म डिस्ट्रीब्यूटर- लाभांश तिवारी (जोहार छत्तीसगढ़)

0 बेस्ट सिनेमा हॉल- श्याम टाकीज रायपुर

0 बेस्ट फ़िल्म पोस्टर डिजाइन- मंडल ग्राफिक्स रायपुर

0 बेस्ट फ़िल्म पीआरओ- दिलीप नामपल्लीवर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *