मिसाल न्यूज़
रायपुर। मंत्रालयीन कर्माचरी संघ ने मंत्रालय में मंत्रालय में महंगी केंटिन खोले जाने का विरोध करते हुए वहां बिहान या गढ़कलेवा शुरु करने की मांग मुख्यमंत्री से की है।
मंत्रालयीन कर्मचारी संघ अध्यक्ष चन्द्रकांत पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला। संघ ने मुख्यमंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि मंत्रालय में बड़े रेस्टोरेंट जैसी महंगी दरों वाली केंटिन प्रारंभ की गई है। मंत्रालय के अधिकारी /कर्मचारी महंगे दरों पर भोज्य पदार्थ लेने के लिए विवश हो गए हैं। शासन द्वारा कैंटिन संचालक को वातानूकुलित हॉल, फर्नीचर, बिजली, पानी, किचन, गैस पाईप लाईन, फ्रीजर, दूरभाष निःशुल्क उपलब्ध कराये जाने के बाद भी मनमानी दरों पर भोज्य सामग्री दी जा रही है। तृतीय, चतुर्थ एवं सफाई कर्मचारी वहां की महंगी चाय नहीं पी पा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया कि कि मंत्रालय के कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए शीघ्र निर्णय लिया जायेगा।
मुख्यमंत्री से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल में मंत्रालयीन कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष अजीश मिरे, संरक्षक कीर्तिवर्धन उपाध्याय, सचिव उमेश सिंह, संयुक्त सचिव महेश बड़ा, कोषाध्यक्ष छवि साहू, सदस्य दिव्यानी साहू, कुंदन साहू, सपन जांगड़े, श्वेता दुबे, सीमा बंजारे, लोकेश साहू, संदीप तर्राम, विश्वास मरोलिया, वैशाली राज, मनीष त्रिपाठी एवं सूरज साहू शामिल थे।

