0 कुशालपुर एवं प्रोफेसर कॉलोनी में अधोसंरचना मद तहत हो रहे कार्य का अवलोकन
मिसाल न्यूज़
रायपुर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज कुशालपुर एवं प्रोफेसर कॉलोनी में अधोसंरचना मद के तहत हो रहे नाला निर्माण कार्य का अवलोकन किया।
महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने कुशालपुर में निर्माणाधीन नाला की प्रगति का अवलोकन करने के दौरान वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड में गंदगी मिलने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए अच्छी तरह सफाई व्यवस्था कायम करने सख्त निर्देश दिये। महापौर ने कुशालपुर और प्रोफेसर कालोनी के निर्माणाधीन नाले का कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण नहीं किये जाने की स्थिति में संबंधित ठेकेदारों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। महापौर ने कहा कि नाला निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही कदापि सहन नहीं की जायेगी।
महापौर के इस अवलोकन भ्रमण में पार्षद कृष्णा सोनकर, अधीक्षण अभियंता इमरान खान, कार्यपालन अभियंता पद्माकर श्रीवास, जोन 5 कमिश्नर खीरसागर नायक, सहायक अभियंता नागेश रामटेके, जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा, पार्षद श्रीमती जयश्री नायक, जोन 6 कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता दिनेश सिन्हा एवं उपअभियंता अंकुर अग्रवाल उपस्थित थे।

