‘तोर मयारू मोर मयारू’ में हास्य की फुलझड़ियां छोड़ेंगे हेमलाल

मिसाल न्यूज़

हेमलाल कौशल वह कलाकार हैं जिन्हें कभी जागरण फ़िल्म फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘तोर खातिर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला था। 4 सितंबर को रिलीज़ होने जा रही छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘तोर मयारू मोर मयारू’ में हेमलाल कौशल एक बार फिर उछलकूद मचाते हुए हास्य की फुलझड़ियां छोड़ते नज़र आएंगे।

छॉलीवुड में छोटे कद के बड़े कलाकार माने जाने वाले हेमलाल  कौशल कहते हैं- “भले ही मेरी पहचान हास्य कलाकार के रुप में रही हो लेकिन मेरे हिस्से में जितनी भी फ़िल्में आईं सबमें किरदार अलग हटकर रहा। कहीं भी रिपीटेशन वाला हेमलाल नहीं रहा। ‘तोर मयारू मोर मयारू’ में भी मेरा रोल काफ़ी डिफ्रेंट है। इसमें मेरा किरदार एक जासूस का है। क्रांति दीक्षित और मेरी जोड़ी है। हम दोनों पूरी फ़िल्म में तरह-तरह के प्लान बनाते नज़र आएंगे। उन प्लान का होता क्या है इसके लिए आपको फ़िल्म देखना पड़ेगा। फ़िल्म बहुत सुंदर बन पड़ी है। इसे मैं सरल शब्दों में पैसा वसूल फ़िल्म कहूंगा। फ़िल्म के निर्माता प्रणय गर्ग जी एवं निर्देशक राहुल सिंह जी हैं। प्रस्तुतकर्ता मनीष मानिकपुरी जी हैं। इन तीनों ने कलाकारों के चयन से लेकर फ़िल्म को बड़ा स्वरुप देने तक में कहीं कोई समझौता नहीं किया। अमलेश नागेश, मन कुरैशी, इशिका यादव व काजल सोनबेर जैसे सितारों से सजी यह फ़िल्म 4 सितंबर को पूरे छत्तीसगढ़ के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। दर्शकों से प्यार भरा अनुरोध है कि थियेटर पहुंचकर टतोर मयारू मोर मयारूट देखें और हम सारे कलाकारों पर मया लुटाते हुए आशीर्वाद प्रदान करें।“

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *